ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूननगर निगम के 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम ठप

नगर निगम के 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम ठप

नगर निगम के 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम ठप हो गया है। कंपनी ने काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।...

नगर निगम के 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम ठप
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 01 Jun 2023 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम ठप हो गया है। कंपनी ने काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग निगम में लाइट ठीक करने के लिए शिकायत कर रहे हैं, लेकिन निगम लाइट ठीक नहीं करवा पा रहा है।

नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्डों में एक लाख स्ट्रीट लाइटें हैं। इनकी मरम्मत का जिम्मा ईईएसएल कंपनी के पास है। कंपनी ने मरम्मत का जिम्मा दूसरी कंपनी को दे रखा है। मरम्मत करने वाली कंपनी का आरोप है कि उसको स्ट्रीट लाइट मरम्मत का चार करोड़ रुपये भुगतान नहीं हो पाया, जिस कारण वह कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है। कंपनी ने निगम को काम ठप करने की चेतावनी दी थी। गुरुवार से कंपनी ने काम ठप कर दिया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। गुरुवार को विभिन्न वार्डों से स्ट्रीट लाइट खराब होने की 28 शिकायतें आई, लेकिन अभी तक निगम लाइट ठीक करवाने की व्यवस्था नहीं करवा पाया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पार्षद भूपेंद्र कठैत, नंदनी शर्मा और अनीता सिंह ने लाइट मरम्मत का काम शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। इधर, नगर आयुक्त मनुज गोयल का कहना है कि ईईएसएल कंपनी से लाइट मरम्मत का काम वापस ले लिया है। कंपनी का काम संतोषजनक नहीं था, लगातार शिकायतें मिल रही थी, कंपनी को कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अब नगर निगम अपने स्तर से लाइट मरम्मत का काम करवाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें