Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsSTF Arrests Two Drug Traffickers with Smack Worth 36 Lakhs in Dehradun
एसटीएफ ने 36 लाख रुपये की स्मैक के साथ दबोचे दो तस्कर

एसटीएफ ने 36 लाख रुपये की स्मैक के साथ दबोचे दो तस्कर

संक्षेप:

देहरादून में एसटीएफ ने 36 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर बरेली से स्मैक खरीदकर लाए थे। आरोपियों की पहचान अब्बास और सावेज के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Nov 13, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ ने 36 लाख रुपये की स्मैक के साथ जोगीवाला से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता लगा कि वह बरेली से जाकिर नाम के शख्स से स्मैक खरीदकर लाए थे। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बुधवार रात जोगीवाला क्षेत्र से नशा तस्कर के गुजरने की सूचना मिली। एसटीएफ टीम ने जोगीवाला बैरियर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के साथ पहरा बिछाया। इस दौरान मोहकमपुर की तरफ से आ रहे स्कूटर सवार दो युवकों ने चेकिंग देख पीछे मुड़कर भागने की कोशिश की। अचानक स्कूटर बंद होने पर दोनों को पकड़ लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कूटर चालक की पहचान अब्बास उम्र 35 वर्ष निवासी एमडीडीए कॉलोनी, त्यागी रोड मूल निवासी किरतपुर, जिला बिजनौर और उसके पीछे बैठे आरोपी की पहचान सावेज उम्र 27 वर्ष निवासी मुस्लिम कॉलोनी भंडारीबाग के रूप में हुई। आरोपियों से स्कूटर की डिग्गी में रखी 123 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में पता लगा कि दोनों स्मैक की डिलीवरी नजीबाबाद से लेकर आ आए थे। नजीबाबाद तक बरेली के जाकिर ने अपने गुर्गे के जरिए डिलीवरी भेजी थी। जाकिर और डिलीवरी पहुंचने वाले का फोन नंबर भी एसटीएफ को मिला। दोनों आरोपियों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है।