ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनमहिला हिंसा पर उत्तराखंड महिला मंच का घंटाघर पर प्रदर्शन

महिला हिंसा पर उत्तराखंड महिला मंच का घंटाघर पर प्रदर्शन

महिलाओं के साथ बढ़ती दुराचार और छेड़छाड़ की घटनाओं के अलावा निजी स्कूलों में चल रही मनमानी को लेकर उत्तराखंड महिला मंच की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को घंटाघर पर प्रदर्शन...

महिला हिंसा पर उत्तराखंड महिला मंच का घंटाघर पर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 20 Sep 2018 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं के साथ बढ़ती दुराचार और छेड़छाड़ की घटनाओं के अलावा निजी स्कूलों में चल रही मनमानी को लेकर उत्तराखंड महिला मंच की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को घंटाघर पर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं घंटाघर पहुंची। यहां सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। महिला मंच की वरिष्ठ कार्यकर्ता शकुंतला गुसाई की अगुवाई में रोष स्वरूप घंटाघर पर पुतला दहन भी किया। महिलाओं ने मांग करते हुए कहा कि निजी स्कूलों पर नियंत्रण रखने में सरकार नाकाम साबित हुई है। जिसका खमियाजा स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है। महिलाओं को संबोधित करते हुए गुसाई ने कहा कि महिलाओं पर अत्ययाचार और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। यहां तक कि स्कूलों और कॉलेजों तक में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। विधायक गण भी मात्र अपने वेतन भत्तों तक ही सीमित हो कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे स्कूलों की मान्यता को तत्काल रद कर देना चाहिए जहां छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ जल्द ही उत्तराखंड महिला मंच बड़ा आंदोलन छेड़ने वाला है। प्रदर्शन के दौरान पदमा गुप्ता, विजय नैथानी, मातेश्वरी रजवार, भगवानी रावत, शांत नेगी, हेमलता नेगी, कांति रावत, वीरा रावत, सुनीता नेगी, सुलोचना गुसाईं, कमला बिष्ट, सरोज चौहान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें