ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश की बड़ी जरूरत है गैरसैंण राजधानी की मांग

प्रदेश की बड़ी जरूरत है गैरसैंण राजधानी की मांग

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के आंदोलन को अपना समर्थन देने सोमवार को गढ़वाल की छात्र राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले विवेकानंद खंडूरी और धाद के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल...

प्रदेश की बड़ी जरूरत है गैरसैंण राजधानी की मांग
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 19 Nov 2018 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के आंदोलन को अपना समर्थन देने सोमवार को गढ़वाल की छात्र राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले विवेकानंद खंडूरी और धाद के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पहुंचे। गैरसैंण की मांग को प्रदेश की बड़ी जरूरत बताया।

राजधानी गैरसैंण के आंदोलनकारियों के मध्य विवेकानंद खंडूरी के पहुंचते ही आंदोलनकारियों का उत्साह देखते ही बना। गैरसैंण के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। खंडूरी ने गैरसैंण को प्रदेश की बड़ी जरूरत बताते हुए गैरसैंण अभियान कर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शीतकालीन का पूर्ण सत्र करावकर सिद्ध किया था कि गैरसैंण स्थाई और पूर्णकालिक राजधानी बनाई जा सकती है। इससे पहले धरना स्थल पर गैरसैंण आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे धाद के अध्यक्ष हर्षमणी व्यास ने कहा कि हिमालयी सरोकारों के पक्ष में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। गैरसैंण को पूर्णकालिक राजधानी बनाना एक बेहद जरूरी मांग है। उन्होंने गैरसैंण आंदोलन को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर मनोज ध्यानी, उपेंद्र चौहान, आनंद प्रकाश जुयाल, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, हर्ष मैंदोली, मदनसिंह भंडारी, सुभाष रतूड़ी, सुरेश नेगी, कृष्ण कांत कुनियाल, पीसी थपलियाल, राकेश चंद्र सती, भुवन जोशी, इंद्र सिंह भंडारी, पवनेश मैंदोली आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें