कर्मियों ने 18 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Feb 07, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

नई टिहरी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। परिषद ने पुरानी पेंशन बहाल करने, एसीपी का लाभ देने और अन्य मांगों के लिए संघर्ष किया। कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते वे उग्र आंदोलन के लिए तैयार हैं।

कर्मियों ने 18 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर आक्रोश जताया। कहा कि परिषद लंबे समय स एसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगों के निराकरण को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिस कारण कर्मी सड़कों पर आंदोलन को मजबूर है। शनिवार को कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि वर्षो से एसीपी व्यवस्था की बहाली, वेतन विसंगतियों का निराकरण, केंद्रीय दरों पर मकान किराया भत्ता, पुरानी पेंशन लागू करने, गोल्डन कार्ड के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा सुरक्षा आदि सुविधाएं देने की मांग को संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि मांगों का जल्द निराकरण न होने पर कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला मंत्री जयवीर रांगड, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन अध्यक्ष पूरण सिंह राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज उनियाल, दारा सिंह, दीपक अमोला, रविंद्र रावत, परवेज आलम, दीपिका तिवाड़ी, भुवनेश्वर सेमवाल, आशीष जोशी, धीरेंद्र पेटवाल, त्रिलोक नेगी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।