ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनकाव्य पाठ में सेंट जोसेफ्स ने बाजी मारी

काव्य पाठ में सेंट जोसेफ्स ने बाजी मारी

द दून गर्ल्स स्कूल में 10वीं अंतर्विद्यालयी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सेंट जोसेफ्स प्रथम स्थान पर रहा। द दून गर्ल्स द्वितीय और जसवंत मॉर्डन स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल...

काव्य पाठ में सेंट जोसेफ्स ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 24 Aug 2018 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

द दून गर्ल्स स्कूल में 10वीं अंतर्विद्यालयी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सेंट जोसेफ्स प्रथम स्थान पर रहा। द दून गर्ल्स द्वितीय और जसवंत मॉर्डन स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में दून ब्लॉसम, दून इंटरनेशनल, ब्राइटलैंड्स, जसवंत मॉर्डन स्कूल, दून ब्वॉयज, विबर्ली हिल्स, श्रीराम सेंटेनियल, वैल्हम व्वॉयज, सेंट जोसेफ्स एकेडमी के प्रतिभागियों में भाग लिया। कक्षा तीन ने ‘कथा चित्रण', कक्षा चार ने ‘हास्य व्यंग्य और कक्षा पाँच ने ‘करूणा/वात्सल्य पर आधारित कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। छात्रों ने कविता की उच्चारण क्षमता, आत्मविश्वास, लय तथा गति का का बेहतर परिचय दिया। जिसमें सेंट जोसेफ्स प्रथम, द दून गर्ल्स द्वितीय और जसवंत मॉर्डन स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। निर्णायमंडल में अंजली, ज्योति वर्मा, सुजाता पॉल, मालिया रहे। कार्यक्रम के समापन पर निर्णायकमंडल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें