रिक्रुटों को बेहतर प्रशिक्षण देने को एसएसपी अग्रवाल ने किया निर्देशित

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

नई टिहरी में, एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिस लाइन चंबा में 60 प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित किया। उन्होंने उनके प्रशिक्षण, दैनिक दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली। एसएसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए और निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

रिक्रुटों को बेहतर प्रशिक्षण देने को एसएसपी अग्रवाल ने किया निर्देशित

नई टिहरी। प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिस लाइन चंबा में निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा का विस्तृत निरीक्षण करते हुए यहां प्रशिक्षणाधीन नवनियुक्त 60 रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके साथ संवाद स्थापित कर अहम जानकारियां भी दी।एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से उनकी प्रशिक्षण संबंधी प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरक्षियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि पुलिस बल के लिए आधारशिला होती है, अतः इसे पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं लगन के साथ पूर्ण किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी अग्रवाल ने रिक्रूट आरक्षियों के बैरकों का भी गहनता से निरीक्षण किया गया। आवास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उपस्थित समस्त प्रशिक्षण स्टाफ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे भविष्य में पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतर सकें। निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन चंबा में संचालित निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जिसे लेकर सम्बंधितों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा, ताकि पुलिस कार्मिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, अपर उपनिरीक्षक लाइन मेजर रतन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।