Dehradun News: श्रीनगर नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: श्रीनगर में नगर निगम क्षेत्र में 30-सीटर सिटी बस सेवा जल्द शुरू होगी। यह स्वाति एस. भदौरिया के नेतृत्व में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की पहल है। बस की लागत 22 लाख रुपए है और यह छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दैनिक यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी। इससे आवागमन आसान और किफायती होगा।

Dehradun News: श्रीनगर नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती

Dehradun News: श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक 30-सीटर सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है। शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जैम पोर्टल के माध्यम से टाटा मोटर्स की 30-सीटर सिटी बस खरीदी गई है।बस की कुल लागत 22 लाख 50 हजार 429 रुपये है। इसके लिए जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सिटी बस को नगर निगम श्रीनगर को हस्तांतरित किया जाएगा, जिसके बाद नगर निगम संचालन की व्यवस्था करेगा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर जैसे प्रमुख शैक्षणिक एवं प्रशासनिक नगर में सिटी बस सेवा शुरू होने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun News: श्रीनगर नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती