श्रीनगर पुलिस ने ऑरेंज अलर्ट के बाद यात्रियों को आगे जाने से रोका

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

श्रीनगर में भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के चलते पुलिस ने केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को रोका। कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण एनआईटी मैदान और बद्रीनाथ राजमार्ग पर वाहनों को सुबह 10 बजे के बाद रोका गया है।

श्रीनगर पुलिस ने ऑरेंज अलर्ट के बाद यात्रियों को आगे जाने से रोका

श्रीनगर। रविवार को रुद्रप्रयाग जनपद में हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद श्रीनगर पुलिस ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे यात्रियों को श्रीनगर में रोका है। कोतवाली प्रभारी श्रीनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के वाहनों को सुबह दस बजे बाद श्रीनगर के एनआईटी मैदान और बद्रीनाथ राजमार्ग फरासू में रोका गया है। बताया कि मौसम सामान्य होने पर ही वाहनों को आगे के लिए जाने दिया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।