कीर्तिनगर के स्थानीय व्यापारियों ने किया कोतवाली का घेराव
Mar 05, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
श्रीनगर के कीर्तिनगर क्षेत्र में होली की रात मारपीट की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी का घेराव किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने उनके साथ अभद्रता की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस घटना में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

श्रीनगर। कीर्तिनगर क्षेत्र में होली की रात मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर व कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने दोषियों पर कार्यवाही किये जाने की मांग उठाई। व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के समीप कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने कीर्तिनगर के व्यापारियों के साथ अभद्रता की जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, वहीं दो लोग घायल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


