ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनबीसीसीआई से मान्यता मिलने पर खेल मंत्री को किया सम्मानित

बीसीसीआई से मान्यता मिलने पर खेल मंत्री को किया सम्मानित

उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता पर बुधवार को भाजपा स्वर्गाश्रम लक्ष्मण झूला मंडल के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने खेल मंत्री अरविंद पांडे को सम्मानित...

बीसीसीआई से मान्यता मिलने पर खेल मंत्री को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 21 Aug 2019 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता पर बुधवार को भाजपा स्वर्गाश्रम लक्ष्मण झूला मंडल के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने खेल मंत्री अरविंद पांडे को सम्मानित किया।

बुधवार की दोपहर विधानसभा के गेट पर स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला मंडल के सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बीसीसीआई से उत्तराखंड को मान्यता दिलाने के लिए खेल मंत्री अरविंद पांडे के किये प्रयासों पर आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों की धुन के साथ फूलों की बड़ी माला पहनाकर खेल मंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री अरविंद पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को शुभमकानाएं दी। कहा कि पिछले 19 सालों में जो राज्य के क्रिकेट को जो नुकसान हुआ है। अब उसकी भरपाई होगी। कहा कि इस दौरान भरत लाल, अश्वनी गुप्ता, जीतू अवस्थी, देवेंद्र पाल, विनीता शर्मा, पूजा आर्य, मिनाक्षी भंडारी, सचिन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें