Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsSpeeding Tractor-Trolley Hits Biker Couple in Haridwar Both Seriously Injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हरिद्वार में बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हरिद्वार में बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर

संक्षेप:

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया है। घायलों को जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश और फिर महंत इंदिरेश अस्पताल भेजा गया।

Sat, 8 Nov 2025 04:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने वाहन जब्त कर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में हरमिन्दर पुत्र मेघराज निवासी ग्राम भट्टीपुर ने बताया कि तीन नवंबर को उनके ताऊ के बेटे नरोत्तम अपनी पत्नी कविता देवी के साथ मोटर साइकिल से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वे नूरपुर पंजनहेड़ी के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही जगजीतपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स में डॉक्टर न मिलने पर उन्हें देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।