श्री बद्रीश कॉलोनी में जीवन प्रमाण पत्र एवं एसआईआर जागरूकता शिविर आयोजित
देहरादून में श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए जीवन प्रमाण पत्र भरने और एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु एक विशेष शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को लंबी कतारों और भीड़भाड़ से बचाना था। शिविर में बीएलओ स्टाफ भी उपस्थित रहा।

देहरादून। श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति की ओर से कॉलोनीवासियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए जीवन प्रमाण पत्र भरने एवं एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन भट्ट ने बताया कि बुजुर्गों को लंबी कतारों में खड़ा होने और भीड़भाड़ से गुजरने की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। शिविर में एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में लोगों को जानकारी देने तथा प्रशासनिक कार्यों में सहयोग के लिए बीएलओ स्टाफ भी मौजूद रहा।
शिविर के दौरान लोगों ने जीवन प्रमाण पत्र संबंधी कार्य पूरे कराए और आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष अशोक बलूनी के अलावा प्रदीप नवानी, बलदेव भंडारी, देवेंद्र पंवार, रविंद्र सजवाण, के.सी. बहुगुणा, विधान रावत, कैलाश कोठियाल और जे.पी. जुयाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Omprakash Satiशॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।
करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।
विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


