डीएम को विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

Mar 09, 2026 01:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी के पाबौ में उपजिला अस्पताल खोलने और उप तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन जारी है। जनप्रतिनिधियों ने भी उनके धरने का समर्थन किया है।

डीएम को विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

पौड़ी। पाबौ में उपजिला अस्पताल खोलने सहित पाबौ को उप तहसील के दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौपा। गणेश भट्ट पिछले लंबे समय से पाबौ बाजार में इन मांगों को लेकर धरना भी दे रहे हैं। उनके धरने को जनप्रतिनिधियों ने भी अपना समर्थन दिया है। पाबौ के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने बताया कि अभी तक विभिन्न समस्याओं को लेकर कोई कदम नहीं उठ पाए हैं। जिसके कारण अब वह डीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेज रहे हैं। कहा कि दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर सुविधाएं अभी भी कम है।

ऐसे में यहा के लोगों को खासी परेशानी होती हैं। भट्ट ने कहा कि वह स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। जब तक इनका समाधान नहीं होता है वह जायज मांगों को लेकर मुखर रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।