ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसिद्ध विनायक समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणेश उत्सव

सिद्ध विनायक समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणेश उत्सव

श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति गढ़ी कैंट की ओर से 14 वां गणेश महोत्सव हर्षोल्लास औऱ धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुवार को वीरपुर रोड स्थित टपकेश्वर चौक के पास कार्यक्रम आयोजित किया...

सिद्ध विनायक समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणेश उत्सव
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 13 Sep 2018 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति गढ़ी कैंट की ओर से 14 वां गणेश महोत्सव हर्षोल्लास औऱ धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुवार को वीरपुर रोड स्थित टपकेश्वर चौक के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। भगवान श्री गणेश के श्री विग्रह की पूजा अर्चना की गई। जिसमें बड़ी संख्या में गणेश भक्तों ने भाग लिया। सिद्धि विनायक सेवा समिति के पंडाल को इस मौके पर विशेष रूप से सजाया गया। यहां आध्यात्मिक गुरु योगी बिपिन जोशी के सानिध्य में विगत 14 वर्षों से समिति के अध्यक्ष मूर्तिकार और चित्रकार आजीव विजय स्वयं मूर्ति को अपने हाथों से बनाते हैं। इस पूजा पंडाल में सभी जाति वर्ग के लोग एक साथ मिलकर सामाजिक सौहार्द के साथ गणेश महोत्सव मानते हैं। बच्चों के नैतिक और चारित्रिक विकास के लिए चित्रकला प्रतियोगिता के साथ साथ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। शुक्रवार को नित्य पूजा अर्चना के बाद योगी बिपिन जोशी अपना प्रवचन करेंगे। गणेश उत्सव के दौरान आशियाना जागरण पार्टी की ओर से नित्य भजन कीर्तन के साथ, शनिवार को सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके बाद रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता, सोमवार को दोपहर 2 बजे नगर परिक्रमा आयोजित होगी। इसके बाद पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव में मूर्ति का विसर्जन होगा। इससे पहले गुरुवार को पूजा अर्चना पंडित संजय जोशी ने की। कार्यक्रम में डा. मथुरा दत्त जोशी, पंडित राजकुमार ममगाई, सुधा विजय, आजीव विजय, राजीव विजय, नीलम विजय, गीता जोशी सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें