‘क्रीम-पाउडर घसदी किले नी’ में थिरके दर्शक

Mar 09, 2026 01:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

नई टिहरी में हिमालयन ओटू-द टिहरी लेक फेस्टिवल के तीसरे दिन श्वेता माहरा ने गढ़वाली और कुमांऊनी गानों पर शानदार प्रदर्शन किया। उनके मशहूर गानों पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में अन्य लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

‘क्रीम-पाउडर घसदी किले नी’ में थिरके दर्शक

नई टिहरी। हिमालयन ओटू-द टिहरी लेक फेस्टिवल में बीती देर शाम रविवार को आयोजित तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाली व कुमांऊनी एल्बमों की नायिक श्वेता माहरा के लाईव परफार्मेंस की धूम रही। श्वेता माहरा ने मशहूर गानों क्रीम-पाउडर घसदी किले नी, मेरा सैंया जी, मेरी सपना स्याली जैसे गानों पर श्रोताओं को जमकर नचाया। दर्शकों भी कार्यक्रम के दौरान श्वेता माहरा के नृत्य से ताल मिलाते हुए गढ़वाली व कुमांऊनी गानों पर जमकर नृत्य किया। कोटी में आयोजित श्वेता माहरा की सांस्कृति संध्या में श्वेता माहरा ने गढ़वाली, कुमांऊनी और हिमाचली गानों पर जमकर नृत्य नेश किया। जिसमें उन्होंने चैत की चैत्वाली, मधुली, लौंडा चंदना, लबरा छोरी जैसे गानों पर भी आकर्षन नृत्य टीम के साथ किया।

शानदार गानों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य कर सांस्कृति संध्या का भरपूर आनंद लिया। श्वेता माहरा की टीम ने मंगतू ठेकेदार, लैफट-राईट, मेरा साईंया जी जैसे गानों पर भी शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सांस्कृति संध्या में श्वेता माहरा के कार्यक्रम से पहले सांस्कृतिक लोक कला समिति रामनगर की चंदन नेगी की टीम ने भी गढ़वाली व कुमांऊनी गांवों व नृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का जमकर मनारंजन किया। प्रस्तुति में प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फस्र्वाण ने पार बिड़ की बसंती छोरी, बेडू पाकौ बारह मासा, झुम्याली और हे नंदा गीत गाकर लोगों का जमकर मनोरंजन किया। जबकि सोना नौगाई ने रामदेई का होटला, पले धारू बोला गाने गाकर श्रोताओं का मन मोहा। मुनस्यारी की ईशा मार्तोलिया ने मिक्स गढ़वाली व कुमांउनी गानों पर शानदार नृत्य टीम के साथ प्रस्तुत किया। जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की। दूसरी ओर भिलंगना ब्लॉक के पिलखी गांव में टिहरी झील के पास रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक अनुराग नौटियाल और लोक गायिका सीमा पंगरियाल ने अपने लोकप्रिय गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों की मधुर आवाज और जोशीली प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।