हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले बच्चे सम्मानित
फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर के 43 वें वार्षिक उत्सव पर आयोजित श्री राम कथा के छठे दिन कथा व्यास डॉ. कमल किशोर ने

श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर के 43 वें वार्षिक उत्सव पर आयोजित श्री राम कथा के छठे दिन कथा व्यास डॉ. कमल किशोर ने श्री राम वनवास प्रसंग सुनाते हुए कहा, माता पिता देव तुल्य है, उनकी आज्ञा मानना और सेवा करना बच्चों का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा भगवान श्री राम ने पिता दशरथ की आज्ञा को सर्वोच्च मानते हुए अपने राज तिलक की घोषणा के बावजूद 14 वर्ष तक वनवास चले गये। उन्होंने कहा त्याग आज्ञा पालक और मर्यादा का सर्वोच्च उदाहरण है राम वनवास। प्रभु श्री राम ने केवट को गले लगाकर यह संदेश दिया कि सब समान है।
मन्दिर समिति ने पीहू टुटेजा, मीना कोहली, अनन्या दुआ, अनिशा सहित उन बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया, जो हर मंगलवार को मन्दिर में हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन करते हैं। समर कैंप लगा कर सनातन संस्कृति के प्रति बच्चों को जागृत किया। यजमान विवेक सूरी, भूषण कोहली, हरिओम हरजाई, विवेक गोयल, अमर कांत गोयल ने व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, तजेंद्र हरजाई, भूपेंद्र चड्ढा, गौरव कोहली, हर्षिता गोगिया, मनोज सूरी, राजू गोलानी, ओम प्रकाश सूरी, गोपाल खन्ना, पंकज चांदना, संजय मेहता, चंद्र मोहन आनंद, मनीष भाटिया, कपिल गोगिया, तुषार खंडूजा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


