Dehradun News: मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
Dehradun News: फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्राचीन श्री शिव मंदिर धर्मपुर चौक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस में सोमवार को कथा व्यास आचार्य अरुण सती

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्राचीन श्री शिव मंदिर धर्मपुर चौक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस में सोमवार को कथा व्यास आचार्य अरुण सती ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोप-गोपियों की भक्ति, गौ सेवा के महत्व और कंस के अत्याचारों का भावपूर्ण वर्णन किया।कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा गमन का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि अत्याचारी कंस ने श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाने के लिए अक्रूर को वृंदावन भेजा। अक्रूर दोनों भाइयों को अपने साथ मथुरा ले गए। भगवान श्रीकृष्ण के वृंदावन से मथुरा प्रस्थान का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के विश्राम अवसर पर श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विवाह प्रसंग पर प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधायी सहदेव सिंह, अपर सचिव अरविंद कुमार, समिति अध्यक्ष सीताराम भट्ट, देवेंद्र अग्रवाल, दिनेश चमोली, दीपक शर्मा, मदन हुरला, आत्माराम शर्मा, जय प्रकाश बंसल, शरद शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुनील कौशिक, रमन गुप्ता, मंजू, शर्मिला, अर्चना ठाकुर, अन्नू, संगीता खन्ना उपस्थित रहे।


