Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsShivalik Academy Hosts Farewell Ceremony for Class 12 Students
अभिनव मिस्टर और जेसमिथा बनी मिस शिवालिक

अभिनव मिस्टर और जेसमिथा बनी मिस शिवालिक

संक्षेप:

देहरादून के शिवालिक एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कविता प्रस्तुत की। अभिनव रमोला को मिस्टर शिवालिक और जेसमिथा पिंटो को मिस शिवालिक चुना गया। प्रधानाचार्या रजनी त्यागी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

Feb 07, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। शिवालिक एकेडमी में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कविता पाठ की प्रस्तुतियाँ दीं। विभिन्न खेलों, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर दौर के बाद अभिनव रमोला को मिस्टर शिवालिक और जेसमिथा पिंटो को मिस शिवालिक चुना गया। समारोह में हेड बॉय प्रिंस भंडारी एवं हेड गर्ल जया दास ने संबोधन किया। “स्टार्स ऑफ शिवालिक एकेडमी” के अंतर्गत सुमित झा (द रिलाएबल लीडर), वंश राणा (द आइडियल लर्नर), जेसमिथा पिंटो (क्वीन ऑफ कलर्स) और प्रियंशी रावत (क्रिएटिव एक्सीलेंस विद रिस्पॉन्सिबिलिटी) को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी त्यागी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें