
बैंड बाजों के साथ नेहरु कॉलोनी में निकाली शिव बारात
नेहरू कालोनी के सनातन धर्म मन्दिर में शिवपुराण कथा के दौरान बैन्ड बाजों के साथ शिव बारात निकाली गई। दूल्हे शिव और दुल्हन पार्वती की विदाई की गई। कथावाचक ने बताया कि भगवान शिव की बारात में कई विचित्र प्राणी शामिल थे, जो शिव की महिमा और शक्ति को दर्शाते हैं।
नेहरू कालोनी के सनातन धर्म मन्दिर की संकीर्तन मण्डल द्वारा आयोजित शिवपुराण कथा में गुरुवार को बैन्ड बाजों के साथ शिव बारात निकाली गई। दुल्हन के रूप में पार्वती, दूल्हे के रूप में शिव को विदाई दी गई। कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने विवाह प्रसंग पर कहा कि भगवान शिव ने पार्वती के साथ विवाह करने के लिए एक अनोखी बारात निकाली थी। जिसमें कई अजीब और विचित्र प्राणी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिव बारात भगवान शिव की महिमा और शक्ति को दर्शाती है। शिव बारात भक्तों की भावना को दर्शाती है, जो भगवान शिव की महिमा को गाते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
बैल धर्म का प्रतीक है यानी धर्म को साथ रखोगे तो धर्म पत्नी प्राप्त होगी। गले में नाग का मतलव जिसका दामाद गले मे काल यानी नाग को डाले आ रहा है उसकी बेटी की मांग की सिन्दूर अमिट रहेगी। शिव बारात में कई अजीब और विचित्र प्राणी शामिल होते हैं, जैसे कि भूत, प्रेत और अन्य दिव्य प्राणी, इनका मतलब सबको साथ लेकर चलने वाला ही जगत पूज्य होता है। मौके पर श्वेता सिंघल, अतुल सिंघल, बीना बाली, अलका दत्ता, शिवकुमार तोमर, प्रदीप सुदी, रजनी काला, नीलम वाधवा, बीके छन्तवाल, बीना तनेजा, शमशेर दता, रिया गांधी आदि सम्मलित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




