ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड : ऐसी क्या वजह थी जो बीच में शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट गए शाहिद कपूर

उत्तराखंड : ऐसी क्या वजह थी जो बीच में शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट गए शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग उत्तराखंड के नई टिहरी में चल रही है। लेकिन शाहिद यहां बीच में शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट गए हैं।  बताया जा रहा है कि...

उत्तराखंड : ऐसी क्या वजह थी जो बीच में शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट गए शाहिद कपूर
देहरादून, लाइव हिन्दुस्तानFri, 23 Feb 2018 11:58 AM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग उत्तराखंड के नई टिहरी में चल रही है। लेकिन शाहिद यहां बीच में शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट गए हैं। 

बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को शाहिद कपूर का जन्मदिन है। शाहिद परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई लौटे हैं। सूत्रों के मुताबिक शाहिद कुछ दिनों की छुट्टी लेकर गए हैं। अब होली के बाद ही शूटिंग के लिए टिहरी आएंगे। वहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी संभवत कुछ दिन के लिए छुट्टी पर जाएंगी। अब चार मार्च से शाहिद और श्रद्धा फिर से शूटिंग के लिए नई टिहरी लौटने की चर्चा है। हालांकि निर्देशक श्रीनारायण सिंह और यूनिट के अन्य सदस्य नई टिहरी में ही रहेंगे। 

इससे पहले बौराड़ी में फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग के दौरान पालिका रोड पर अलग ही नजारा दिखा। इस दौरान श्रद्धा कपूर नई टिहरी की आम लड़की की तरह पालिका रोड पर स्कूटी में घूमती नजर आईं। भीड़ से बचने के लिए निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने गाड़ी में ही कैमरा फिट किया था। बौराड़ी नगर पालिका रोड में निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने श्रद्धा के स्कूटी पर जाते हुए कई शॉट फिल्माए। इस दौरान गाड़ी पर ही कैमरा भी फिट कर दिया गया था और निर्देशक भी स्वयं गाड़ी में सवार होकर ही स्कूटी के पीछे चलते नजर आए। इस दौरान श्रद्धा के बॉडीगार्ड और अन्य स्टाफ स्कूटी के पीछे गाड़ी पर ही सवार थे। 

OMG! ये किस लड़की के साथ बाजार में बुलेट पर घूम रहे थे शाहिद कपूर, देखिए तस्वीरें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें