एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र का एनडीए में चयन
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ...

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। पीयूष पंत ने वर्ष 2023 में 12वीं की परीक्षा कर्णप्रयाग से 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने पीयूष पंत शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसजीआरआर कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल ने कहा कि ऐसे छात्र स्कूल के सभी बच्चों के रोल मॉडल बनते हैं। पीयूष के पिता विनोद पंत को 2013 में निधन हो गया था। मां बीना देवी एसजीआरआर कर्णप्रयाग में आया के पद पर तैनात है। पीयूष की एक बहन का हाल में आईटीबीपी और दूसरी बहन का चयन बीएसफ में चयन हुआ है। मां बेटे और बेटियों की सफलता से गदगद है। वह कहती हैं कि एसजीआरआर प्रबंधन से उन्हें हमेशा सहयोग मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




