Dehradun News: विकासनगर के लक्ष्मणपुर में जलभराव, राहगीर परेशान
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: विकासनगर के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण मुख्य सड़क पर भारी जलभराव हुआ है। इसके चलते निवासियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं।
विकासनगर के लक्ष्मणपुर में जलभराव, राहगीर परेशान
Dehradun News: विकासनगर। विकासनगर के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे संक्रमण का डर भी बढ़ गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की ठोस व्यवस्था करने और सड़क मरम्मत की मांग की है।


