आंधी-बारिश से कई जगह गिरे पेड़ और बिजली पोल

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

रुड़की में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई पेड़ गिरने, टीन-शेड उड़ने और बिजली के खंभे टूटने से नुकसान हुआ। शहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत में जुटी हैं।

आंधी-बारिश से कई जगह गिरे पेड़ और बिजली पोल

रुड़की। गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए, जबकि टीन और लोहे की शेड उड़ने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। आंधी के कारण कई जगह बिजली के पोल और लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ सड़कों पर गिर गए। कई मकानों और दुकानों की टीन शेड हवा में उड़ गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

शहर में रात से गुल हुई बिजली शुक्रवार सुबह तक बहाल कर दी गई, लेकिन देहात क्षेत्र के कई इलाकों में समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। ऊर्जा निगम की टीमें रात से ही क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं। निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। आंधी और बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।