नगर निगम हरिद्वार जांच पर फिर उठे सवाल, अधिकारियों को बचाने के आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि प्रकरण की जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने भू स्वामियों को बचाने का काम किया है। जोशी ने कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 23 मई को राजस्व परिषद पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर निगम हरिद्वार जांच पर फिर उठे सवाल, अधिकारियों को बचाने के आरोप

हरिद्वार। प्रेस क्लब में मंगलवार को सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम हरिद्वार भूमि प्रकरण की जांच पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी रणवीर चौहान ने मिलीभगत कर भू स्वामी लेखपाल अनुज यादव, क्षेत्रीय कानूनगो रमेश चंद और तत्कालीन तहसीलदार प्रियंका रानी को बचाने का कार्य किया। संगठन ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के भूमि खरीद प्रकरण में नियमों की अनदेखी कर भुगतान किया गया, जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया गया। रमेश जोशी ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 23 मई को राजस्व परिषद पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।