पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी के बड़े भाई पत्रकार कमल जोशी की संदिग्ध हालात में मौत

हिन्दुस्तान संवाददाता कोटद्वार
Follow us on Google News
share

वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोखले मार्ग स्थित उनके आवास से पंखे के सहारे उनका शव लटका मिला। जबकि पास में ही लोहे की सीढ़ी रखी हुई थी और जोशी के पैर भी जमीन को छू रहे...

kamal joshi

वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोखले मार्ग स्थित उनके आवास से पंखे के सहारे उनका शव लटका मिला। जबकि पास में ही लोहे की सीढ़ी रखी हुई थी और जोशी के पैर भी जमीन को छू रहे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। बाजार चौकी के इंचार्ज प्रदीप नेगी ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि  गोखले मार्ग स्थित आवास में पत्रकार कमल जोशी का शव खूंटी पर लटका हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि स्व. जोशी रोजाना की तरह सोमवार सुबह घूमकर घर लौटे थे। नौ बजे के बाद वह नजर नहीं आए।

शाम को किसी काम से पड़ोसी युवक उनके आवास पर पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर हक्का-बक्का रह गया। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। जोशी पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी के बड़े भाई थे। उधर, मंगलवार को पुलिस ने पत्रकार कमल जोशी की जेब से सुसाइड नोट निकलने की बात कही है। हालांकि देहरादून से फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनपर्यावरणविद् डॉ. जोशी के भाई पत्रकार कमल जोशी की संदिग्ध हालात में मौत