Dehradun News: कनखल में स्कूटी चोर सीसीटीवी में कैद, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: हरिद्वार के कनखल पहाड़ी बाजार में दुकानदार की स्कूटी चोरी हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन दुकानदार को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस स्कूटी के वापसी के लिए प्रयासरत है।

Dehradun News: हरिद्वार। कनखल पहाड़ी बाजार में दुकानदार की स्कूटी चुराने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना का दुकानदार को पता नहीं चला। घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा इस दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। अभी पुलिस ने स्कूटी बरामद नहीं की है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी गई है। जल्द स्कूटी बरामद करने की कोशिश की जा रही है।


