भाजपा नेता के घर के बाहर से स्कूटर चोरी

Feb 28, 2026 11:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून में भाजपा नेता अजय पैन्यूली का स्कूटर दिनदहाड़े घर के गेट के सामने से चोरी हो गया। उन्होंने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी है। 21 फरवरी को स्कूटर बाहर खड़ा किया गया था, जब वह बाहर आए तो स्कूटर गायब था। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

भाजपा नेता के घर के बाहर से स्कूटर चोरी

देहरादून। बंजारावाला के वृंदा एन्क्लेव निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष केदारपुरम अजय पैन्यूली का स्कूटर दिनदहाड़े घर के गेट के सामने से चोरी कर लिया गया। पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी को उन्होंने अपना स्कूटर घर के बाहर खड़ा किया था। जब वह बाहर आए तो स्कूटर गायब था। सीसीटीवी फुटेज में दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटर ले जाता दिखा है। पीड़ित ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से वाहन बरामदगी और कार्रवाई की मांग उठाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।