ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनग्लेशियर के पिघलने की तेज रफ्तार पर वैज्ञानिकों ने जताई चिंता VIDEO

ग्लेशियर के पिघलने की तेज रफ्तार पर वैज्ञानिकों ने जताई चिंता VIDEO

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में ग्लेशियर की मौजूदा स्थिति को लेकर हुई बैठक में हिमालय क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक व विशेषज्ञों ने ग्लेशियरों के...

ग्लेशियर के पिघलने की तेज रफ्तार पर वैज्ञानिकों ने जताई चिंता VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 18 Sep 2019 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में ग्लेशियर की मौजूदा स्थिति को लेकर हुई बैठक में हिमालय क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक व विशेषज्ञों ने ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार पर चिंता जताई है। यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन में हुई बैठक में कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल शक्ति विभाग हिमालयी क्षेत्रों में विभिन्न संस्थानों द्वारा लिए गए आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है। इसका उद्देश्य है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से क्या-क्या बदलाव आ रहे हैं। ग्लेशियर के पिघलने के कारण ऊपरी हिमालयों में बनने वाली झीलों का आकार बढ़ रहा है। वैज्ञानिक लगातार इस स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं। बर्फवारी कम होने और उसके मुकाबले अत्याधिक बारिश होने से झीलों की स्थिति में परिवर्तन आ रहे हैं। बैठक का उद्देश्य तमाम विभागों में आंकड़ों का आदान प्रदान करना है ताकि आने वाली आपदा की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में बार बार दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान से सरकार चिंतित है। राज्य को मौसम सम्बंधी सटीक आंकड़ों के लिए डॉप्लर रडार की जरुरत है। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है।

ग्लेशियर अध्ययन से गंगा-यमुना बेसिन हिमालयी क्षेत्र में बनने वाली ग्लेशियर झील के बर्ताव की जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है। इससे पर्वतीय, मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने की योजना बनाने, जल विद्युत परियोजना की देखरेख में मदद मिलेगी। इसी के चलते उत्तराखंड परियोजना विकास व निर्माण निगम ने त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना(72 मेगावाट)का राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान से अध्ययन कराया। फलस्वरूप इसे दुबारा डिजायन किया गया। बढ़ रहा वैश्विक तापमानवैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले सौ वर्षों में वैश्विक तामपान में 1.5 डिग्री की बढोत्तरी हुई है। जिस वजह से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ आपदा इसका उदाहरण है। जब 15 से 18 जून 2013 के बीच घाटी में 120 से 180 मिमी.बारिश हुई थी। ये रहे मौजूदमौके पर सिंचाई सचिव डा.भूपेन्द्र कौर औलख, सिंचाई प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन, इसरो के वैज्ञानिक डा.पीके चम्पती राय, वाडिया के वैज्ञानिक डा.डीपी डोभाल, उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम के एमडी एनके यादव, जयपाल सिंह, वैज्ञानिक डा.रजत जैन, भारतीय मृदा संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा.धर्मवीर सिंह, डा.राजेश यादव, डा.एसके श्रीवास्तव, डा.आशा थपलियाल, डा.प्रतिभा पांडे, डा.प्रवीण ठाकुर, डा.पीके चम्पती राय आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें