नन्हें मुन्नों ने दिखाया नवाचार

Feb 14, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। 138 विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, और अन्य विषयों से संबंधित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया और आगंतुकों के सवालों का जवाब दिया। स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रों की मेहनत की सराहना की।

नन्हें मुन्नों ने दिखाया नवाचार

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 138 विद्यार्थियों विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान से संबंधित कार्यशील मॉडल से अपने नवाचार दिखाए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों का आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए उनके उपयोग और कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा आगंतुकों के प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। स्कूल के चेयरमैन पंकज होलकर और प्रिंसिपल हरलीन कौर ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;