पौड़ी में गुलदार पकड़ने को गश्त कर रही वन विभाग की टीम, विधिवत खुले स्कूल
पौड़ी। गुलदार प्रभावित गांव बमठी क्षेत्र के स्कूल गुरुवार को विधिवत खुले। शिक्षा विभाग ने बंद इन 12 स्कूलों को खोलने के आदेश बुधवार को किए थे। वन विभाग ने यहां से पिंजरे और ट्रैप कैमरे नहीं हटाए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की सहमति मिली है।
पौड़ी। गुलदार प्रभावित गांव बमठी क्षेत्र के स्कूल गुरुवार को विधिवत खुले। शिक्षा विभाग ने बंद इन 12 स्कूलों को खोलने के आदेश बुधवार को किए थे। बमठी में बीती 23 अप्रैल को गुलदार ने एक महिला को मार दिया था। इसके बाद गुलदार की डर से क्षेत्र के 12 स्कूलों को 24 अप्रैल से बंद कर दिया गया था। इस दौरान बच्चों का पठन-पाठन ऑनलाइन ही किया गया। हालांकि यहां एक गुलदार पिंजरे में भी कैद हो गया है। वन विभाग ने अपनी टीम के साथ ही यहां से न तो पिंजरे ही हटाएं है और नहीं ट्रैप कैमरे। बमठी गांव के बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए वन विभाग ने एक वाहन भी उपलब्ध कराया है。
स्कूलों की सुरक्षा के लिए बैठक
पौड़ी के खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श ने बताया कि बंद सभी स्कूलों की एसएमसी के साथ बैठक करने के लिए संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों से कहा गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हो सके। बीईओ के मुताबिक अधिकांश स्कूलों में एसएमसी ने अभिभावकों के द्वारा ही बच्चों को सुरक्षित स्कूल छोड़ने की हामी भरी है। वहीं बमठी क्षेत्र के बच्चों को वन विभाग भी सुरक्षित स्कूल पहुंचा रहा है।
वन विभाग की तैयारी
गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि बमठी क्षेत्र में 5 पिंजरों के साथ ही 20 कैमरा ट्रैप और 4 सोलर सीसीटीवी भी क्षेत्र में लगाएं गए है। टीम यहां ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात है और उसे हटाया नहीं गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


