स्कूल वैन के किराए में बढ़ोतरी की मांग
महानगर स्कूल वैन एसोसिएशन के संचालकों ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव एसके सिंह से मुलाकात कर वैन किराए में वृद्धि की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान मासिक शुल्क आर्थिक नुकसान दे रहा है। वैन संचालकों ने विभिन्न दूरी के लिए नए किराए की मांग की, जिसे सचिव ने गंभीरता से सुना और उचित निर्णय का आश्वासन दिया।

महानगर स्कूल वैन एसोसिएशन से जुड़े संचालकों ने मंगलवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव एसके सिंह से मुलाकात की। संचालकों ने स्कूल वैन का किराया बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को अवगत कराया कि शासन द्वारा वर्तमान में निर्धारित मासिक शुल्क बहुत कम है, जिससे वैन संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अब किराया दूरी के आधार पर तय किया जाए। उन्होंने 01 से 05 किलोमीटर की दूरी के लिए ₹3000 प्रतिमाह, 05 से 10 किलोमीटर के लिए ₹3500 प्रतिमाह और 10 से 20 किलोमीटर तक की दूरी के लिए ₹4000 प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की गई है।
वैन संचालकों का कहना है कि वाहन के रखरखाव, बीमा और अन्य खर्चों को देखते हुए पुरानी दरें अब व्यावहारिक नहीं रह गई हैं। सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण ने शिष्टमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस पर नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री मनोज कुमार, राजकुमार शर्मा, संतोष कुमार और मनजीत सेठी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


