चारधाम यात्रा छोड़ हरिद्वार लौटी सऊदी महिला की तबीयत बिगड़ी, होटल का कमरा बंद मिलने पर मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में चारधाम यात्रा के दौरान एक सऊदी महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई और वह होटल लौट आई। शुक्रवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित पाया। महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था, लेकिन अब उसकी हालत सामान्य है।

चारधाम यात्रा छोड़ हरिद्वार लौटी सऊदी महिला की तबीयत बिगड़ी, होटल का कमरा बंद मिलने पर मचा हड़कंप

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर हरिद्वार लौटी सऊदी अरब की एक महिला पर्यटक के होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एलआईयू और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में महिला को सुरक्षित पाया गया। पुलिस के अनुसार महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था और अब उसकी हालत सामान्य है। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय अलबीश नादा खालिद निवासी सऊदी अरब अपने पांच अन्य साथियों के साथ हरिद्वार आई थी। विदेशी पर्यटकों का यह दल 23 मई को होटल ली ग्रेस में ठहरा था और अगले दिन चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गया था।

बताया गया कि महिला ने दो धाम की यात्रा पूरी कर ली थी, लेकिन यात्रा के दौरान तबीयत खराब होने और बीपी लो होने की शिकायत पर वह अकेले हरिद्वार लौट आई थी। होटल प्रबंधन के अनुसार महिला को 28 मई को डॉक्टर को भी दिखाया गया था। शुक्रवार सुबह जब महिला ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल ली ग्रेस के लीजर अखिलेश चौहान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मामले को लेकर कुछ देर के लिए होटल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि विदेशी महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Sagar Joshi

लेखक के बारे में

Sagar Joshi

शॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।


परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।


विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।


उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज। काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ


विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।