हरिद्वार में संस्कार सेवा शिविर में बच्चों-बड़ों को दिया जा रहा संस्कारों के पाठ
हरिद्वार। भेल स्थित श्री वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर में जैन जागृति महिला मंडल के तत्वावधान
हरिद्वार। भेल स्थित श्री वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर में जैन जागृति महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर में बच्चों और बड़ों को धर्म, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है। 30 मई से प्रारंभ हुआ यह शिविर 7 जून तक संचालित होगा। शिविर में जैन समाज के सैकड़ों लोग सहभागिता कर जैन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। शिविर के अंतर्गत प्रातः कालीन सत्र में बच्चों को पूजा-पाठ, जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, नैतिक संस्कारों एवं अनुशासित जीवनशैली की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें मोबाइल की बढ़ती लत से दूर रहकर योग, अध्ययन और सकारात्मक दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वहीं सायंकालीन सत्र में समाज के बड़ों को भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जा रही है।
सांगानेर से आए विद्वान दे रहे मार्गदर्शन : शिविर में सांगानेर से पधारे अभिषेक शास्त्री एवं गौरव शास्त्री प्रतिभागियों को जैन धर्म की परंपराओं, धार्मिक आचरण और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बच्चों और युवाओं में धार्मिक चेतना तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है। आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ना है।
6 जून को होगी परीक्षा और 7 जून को प्रतिभाओं का होगा सम्मान : जैन जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से बच्चों और युवाओं को जैन धर्म के आदर्शों, नैतिक मूल्यों तथा संस्कारित जीवन के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। शिविर के समापन अवसर पर 7 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक ओपी जैन, पीके जैन, सचिव अमित जैन, सचिन जैन, संदीप जैन, बलकेश जैन, रवि जैन, पीयूष जैन, संदीप जैन, रुचिन जैन, विनय जैन, अंजली जैन, कविता जैन, हेमा जैन, इशिका जैन, कल्पना जैन, शैली जैन, मोना जैन, कामिनी जैन, नमिता जैन, कोमल जैन, नेहा जैन, रीता जैन, सुपार्श जैन, सक्षम जैन, सम्यक जैन और हर्ष जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ravindra Singh
शॉर्ट बायो: रविंद्र सिंह पिछले 18 साल से मुख्य धारा की पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत हैं। दैनिक हिन्दुस्तान में ऋषिकेश और नई टिहरी में सेवाएं देने के बाद 2019 से देहरादून सिटी में सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हैं। इससे पहले अमर उत्तरकाशी और राष्ट्रीय सहारा उत्तरकाशी में सेवाएं दीं। 2013 की उत्तरकाशी आपदा की बेहतर कवरेज की।
परिचय एवं अनुभव
रविंद्र सिंह पिछले 18 साल से उत्तराखंड की पत्रकारिता में जाना पहचाना नाम हैं। वर्तमान में वह दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं। ट्रांसपोर्ट, रेलवे, लोक निर्माण विभाग की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने मीडिया के बदलते दौर में खुद को अपडेट करते हुए पाठक वर्ग में मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
रविन्द्र ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में दैनिक राष्ट्रीय सहारा से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2010 से 2013 तक हिन्दुस्तान ऋषिकेश में सेवाएं दीं। इसके बाद बाद अप्रैल 2013 से 2016 तक दैनिक अमर उजाला उत्तरकाशी में सेवाएं दीं। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में ऋषिकेश और नई टिहरी में सेवाएं देने के बाद मौजूदा समय में 2019 से देहरादून सिटी में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनकी रिपोर्टिंग में सत्ता, शासन और जन-नीति के गहरे विश्लेषण में स्पष्ट झलकती है।
एंटरटेनमेंट और विजन
सड़क, परिवहन, रेल, चारधाम, आपदा आदि विषयों पर रविंद्र की गहरी समझ है। रविंद्र का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विषय विशेषज्ञता
रविंद्र सिंह ने अपनी लेखनी के माध्यम से उत्तराखंड की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों पर पैनी नजर रखी है। परिवहन एवं रेल कनेक्टिविटी और परिवहन सेवाओं के विस्तार पर व्यापक रिपोर्टिंग। सड़क एवं बुनियादी ढांचा पर दुर्गम पहाड़ियों से लेकर राजधानी की सड़कों और निर्माण कार्यों पर केंद्रित कवरेज।
उपलब्धियां और गतिविधियां
हिन्दुस्तान होनहार अवार्ड: पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिन्दुस्तान समूह की ओर से रिकॉर्ड 7 बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित। उत्तराखंड यूथ आइकॉन 2024: समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान के लिए राज्य स्तर पर 'यूथ आइकॉन' सम्मान।
परिचय एवं अनुभव
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 18 वर्षों का लंबा और विविधतापूर्ण अनुभव रखने वाले रविंद्र सिंह वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान, देहरादून में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर रविंद्र की लेखनी में राजनीतिक समझ और प्रशासनिक पकड़ का अनूठा संगम दिखता है।
विशेषज्ञता
ट्रांसपोर्ट, रेलवे, संचार, लोक निर्माण विभाग, आपदा कवरेज।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


