ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसैन्य क्षेत्र में हो सकती है सफाई व्यवस्था प्रभावित, 32 सफाई कर्मचारियों वापस बुलाए गए

सैन्य क्षेत्र में हो सकती है सफाई व्यवस्था प्रभावित, 32 सफाई कर्मचारियों वापस बुलाए गए

सैन्य क्षेत्र (आईएमए, बीरपुर, गढ़ी कैंट, लाल गेट) में मंगलवार से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कैंट बोर्ड ने अपने 32 सफाई कर्मचारियों को सैन्य क्षेत्र से वापस लेते हुए अपने सिविल क्षेत्र में लगा...

सैन्य क्षेत्र में हो सकती है सफाई व्यवस्था प्रभावित, 32 सफाई कर्मचारियों वापस बुलाए गए
लाइव हिन्दुस्तान,देहरादून। महेश्वर सिंहTue, 02 Oct 2018 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सैन्य क्षेत्र (आईएमए, बीरपुर, गढ़ी कैंट, लाल गेट) में मंगलवार से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कैंट बोर्ड ने अपने 32 सफाई कर्मचारियों को सैन्य क्षेत्र से वापस लेते हुए अपने सिविल क्षेत्र में लगा दिया है। कैंट बोर्ड का कहना है कि क्योंकि अनुबंध के अनुसार सफाई कर्मचारियों का भुगतान सेना समय से नहीं कर रही थी। जिसके कारण कैंट बोर्ड पर वेतन देने का बोझ पड़ रहा था।  सैन्य क्षेत्र की पहचान सफाई व्यवस्था से भी की जाती है। यहां सफाई व्यवस्था हमेशा ही चकाचक रहती है। लेकिन इस समय जो स्थिति पैदा हुई है, उससे यही लगता है कि अब इस क्षेत्र की स्थिति भी नगर निगम क्षेत्र की तरह होने वाली है। दरअसल कैंट बोर्ड ने सैन्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए करीब 110 कर्मचारियों को लगाया था। इसका भुगतान अनुबंध के अनुसार सेना करती आ रही है। लेकिन कुछ माह से सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा। इधर कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने अपने 32 सफाई कर्मचारियों को सैन्य क्षेत्र से वापस बुलाते हुए सिविल क्षेत्र में सफाई  के लिए तैनात कर दिया है। इससे निश्चित तौर पर सफाई व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी।

कैंट कार्यालय में कर्मचारियों की जुटी भीड़
कैंट बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को सिविल क्षेत्र में सोमवार को लगा दिया। ऐसे में जो कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से सिविल क्षेत्र में काम कर रहे थे, वे बेरोजगार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही 50 से ज्यादा सफाई कर्मचारी कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंच गए और हंगामे की कोशिश की। हालांकि सीईओ ने इन कर्मचारियों को समझाया और अपने ठेकेदार से इस संबंध में बात करने को कहा। तब जाकर कर्मचारी शांत हुए। 

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें