Dehradun News: बीएचईएल सेक्टर-4 में रात को पहुंचा सांभर, वीडियो वायरल
Dehradun News: हरिद्वार के भेल स्थित सेक्टर-4 में एक सांभर देर रात भूख से भटककर आवासीय क्षेत्र में पहुंच गया। लोगों ने उसे सड़क किनारे आराम करते देखा और कई ने उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में, सांभर सुरक्षित जंगल की ओर लौट गया।
Dehradun News: हरिद्वार। भेल स्थित सेक्टर-4 में रविवार देर रात जंगल से भटककर एक सांभर आवासीय क्षेत्र में पहुंच गया। सांभर सड़क किनारे आराम से घास चरता दिखाई दिया। देर रात अचानक रिहायशी इलाके में जंगली जीव को देखकर स्थानीय लोग और राहगीर हैरान रह गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियों की पुष्टी नहीं करता है। लोगों का कहना है कि आसपास के जंगल से भटककर सांभर आबादी में पहुंचा होगा। हालांकि कुछ देर बाद वह सुरक्षित वापस जंगल की ओर लौट गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


