ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनजनजागरण अभियान समिति की बहनों ने सेना के जवानों को राखी बांधी

जनजागरण अभियान समिति की बहनों ने सेना के जवानों को राखी बांधी

जन जागरण अभियान समिति की ओर से बीजापुर स्थित सप्लाई डिपो में रक्षाबंधन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बहनों ने सेना के जवानों को राखी...

जनजागरण अभियान समिति की बहनों ने सेना के जवानों को राखी बांधी
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 26 Aug 2018 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

जन जागरण अभियान समिति की ओर से बीजापुर स्थित सप्लाई डिपो में रक्षाबंधन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बहनों ने सेना के जवानों को राखी बांधी।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में बहनों ने सैनिक भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व मनाया। सैनिक भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि जो सैनिक अवकाश ना मिलने की वजह से बहन से नहीं मिल पाए, संस्था से जुड़ी बहनों ने यह काम पूरा कर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कैप्टन श्रेया के नेतृत्व में आयोजन का समापन किया गया। इस दौरान शिखा शर्मा, शैफाली राणा, स्वाति रमोला, रिचल डिसिल्वा, वर्णिका पेटवाल, तृप्ति नेगी, प्रियंका महर, पूजा रावत, वर्षिता पंत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें