Dehradun News: छात्र-छात्राओं को अपराधों से बचाव के बारे में दी जानकारी
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को अपराधों से बचाने, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने हेतु अभियान चलाए जा रहे हैं। एसओजी व एएनटीएफ प्रभारी ने रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

Dehradun News: रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद के छात्र-छात्राओं को अपराधों से बचाव, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी को लेकर एसओजी व एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार व कोतवाली रुद्रप्रयाग से महिला उपनिरीक्षक भागीरथी भंडारी द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


