Dehradun News: रुद्रप्रयाग में बीमार मांस बिक्री की आशंका पर जांच की मांग
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: रुद्रप्रयाग के नए बस अड्डा क्षेत्र की मांस दुकानों पर बीमार भेड़-बकरों और मुर्गों का मांस बेचे जाने की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य रोहित डिमरी ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में पशु अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच का मुद्दा भी उठाया गया है।

Dehradun News: रुद्रप्रयाग। शहर के नए बस अड्डे क्षेत्र में संचालित मांस की दुकानों पर बीमार भेड़-बकरों और मुर्गों के मांस की बिक्री की आशंका जताए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य रोहित डिमरी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में पुनाड़ गदेरे में पशु अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण की आशंका भी जताई गई है। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की मांग की है।

