18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

गोपेश्वर में भगवान रुद्रनाथ की उत्सव चल विग्रह डोली शुक्रवार को गोपीनाथ मंदिर से गद्दी स्थल पर पहुँची। शनिवार को पूजा होगी और रविवार को डोली हिमालय के लिए प्रस्थान करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। 18 मई को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे।

18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर। भगवान रुद्रनाथ की उत्सव चल विग्रह डोली शुक्रवार को गोपीनाथ मंदिर के गर्भ गृह से मंदिर परिसर स्थित गद्दी स्थल पर विराजमान हुई। शनिवार को रुद्रनाथ जी की चल उत्सव डोली का पूजन इसी स्थान पर होगा। रविवार को उत्सव डोली रुद्रनाथ हिमालय के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भगवान की डोली प्रस्थान अनुष्ठान उत्सव में शामिल रहेंगे। 18 मई को अपराह्न 12.30 पर रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।