Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsRudki Police Arrests Two Non-Bailable Warrants Under Special Operation

रुड़की पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
संक्षेप:
रुड़की पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रवीण उर्फ बिट्टू और अब्दुल कादिर क्रमशः आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित थे। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Feb 09, 2026 12:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने प्रवीण उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय तेजपाल सिंह, निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर, को मोहनपुरा क्षेत्र से तथा अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल मलिक, निवासी ग्राम ढंडेरा को ढंडेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी क्रमशः आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




