रुड़की में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार
Mar 09, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
रुड़की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुमराड़ा निवासी नितेश की मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और फरदीन उर्फ चंदा को नहर पटरी ए-टू जेड से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुमराड़ा निवासी नितेश की मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरदीन उर्फ चंदा पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी भारत नगर, रुड़की को नहर पटरी ए-टू जेड जाने वाले तिराहे से चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


