Rudki Farmers Face Loss as Heavy Rain Destroys Rice Crop बारिश और हवाओं के झोंको से गिरी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsRudki Farmers Face Loss as Heavy Rain Destroys Rice Crop

बारिश और हवाओं के झोंको से गिरी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

रुड़की में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में धान की फसल झुक गई है और कई जगह पूरी फसल गिर गई है। पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनWed, 8 Oct 2025 12:29 PM
share Share
Follow Us on
बारिश और हवाओं के झोंको से गिरी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

रुड़की। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पकने को तैयार धान की फसल अब जमीन पर झुक गई है। कई जगह तो पूरी फसल गिर चुकी है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। धान की फसल पकने के अंतिम दौर में थी और किसान इसकी कटाई की तैयारी में जुटे थे। लेकिन अचानक आई बारिश और तेज हवा से फसल खेतों में बिछ गई। गिरी हुई फसल अब पानी में सड़ने लगी है, जिससे उपज पर बुरा असर पड़ सकता है।

कई किसानों का कहना है कि अगर मौसम जल्द नहीं सुधरा तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।