वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

सेलाकुई में वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का आरंभ राजकीय इंटर कॉलेज से हुआ और यह मुख्य बाजार होते हुए सिडकुल गेट तक पहुंचा। मुख्य वक्ता ने हिंदू संस्कृति और विक्रमी संवत की महत्ता पर प्रकाश डाला। संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी चर्चा की गई।

वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

सेलाकुई। वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सेलाकुई नगर में पथ संचलन निकाला। राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से शुरु हुआ पथ संचलन निगम रोड, मुख्य बाजार, जमनपुर, सिडकुल गेट तक पहुंचा। पथ संचलन से पूर्व बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों से पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह विभाग प्रचारक सौरभ ने हिंदू संस्कृति की वैज्ञानिकता, गौरवशाली इतिहास और भविष्य के संकल्पों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय नववर्ष केवल कैलेंडर बदलना नहीं, एक नई चेतना का संचार है। उन्होंने विक्रमी संवत की महत्ता बताते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर इसकी स्थापना की थी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक जनवरी के साथ कोई ऐतिहासिक या आध्यात्मिक कारण नहीं जुड़ा है, जबकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भगवान राम के राज्याभिषेक, स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म और डा. हेडगेवार के जन्मदिवस जैसे अहम प्रसंगों से जुड़ी है। वक्ता ने संघ की दो मुख्य परंपरराओं गुरु दक्षिणा और आद्य सरसंघचालक प्रणाम का उल्लेख किया। उन्होंने इसे स्वयंसेवक की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी शाखाओं पर जाकर आद्य सरसंघचालक डा. हेडगेवार को नमन करें और उनके जीवन प्रसंगों पर चर्चा करें। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष के महत्व पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पंच परिवर्तन का मंत्र दिया गया। इसे केवल एक नारा नहीं, समाज में वास्तविक बदलाव लाने का माध्यम बताया गया। पथ संचलन में नगर संघचालक जयदीप बिजल्वाण, योगेश सेमवाल, ज्ञान सिंह राणा, सुमित, जयकृत, पंकज किशोर गौड़, गोपाल आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।