ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनरोशनी धीमान बनी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष

रोशनी धीमान बनी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष

देहरादून। कार्यालय संवाददाता भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की देहरादून जनपद की द्विवर्षीय कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने पर...

रोशनी धीमान बनी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 13 Jun 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की देहरादून जनपद की द्विवर्षीय कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव विश्नोई एवं प्रदेश महामंत्री ललितेश विश्वकर्मा ने सभी को शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष रोशनी धीमान, गीता कृषाली कार्यकारी उपाध्क्ष, उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, सीमा सकलानी, मीना विष्ट एवं प्रेमलता, जिला मंत्री उर्मिला बिष्ट, मंत्री रीता, चन्द्रकला व ममतेश, कोषाध्यक्ष तनुजा सेठी, संगठन गीता राणा, सह संगठन मंत्री आरती भंडारी, कार्यालय मंत्री पूनम कंडवाल, प्रचार मंत्री कविता धवन समेत 16 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरती थापा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव विश्नोई, प्रदेश महामंत्री ललितेश विश्वकर्मा, गोबिंद सिंह बिष्ट, आदर्श सकलानी, प्रवीन मंमगाईं, आर सी खंडूरी समेत सभी ने कार्यकारिणी को बधाई दी और आशाओं के हितों की रक्षा को लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें