हरिद्वार में घर में घुसकर चोरी, युवती पर हमला कर फरार हुआ चोर

Sagar Joshi हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के न्यू हरिद्वार क्षेत्र में एक घर में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोर ने पहले तीन कमरों के दरवाजे बंद किए और फिर 50 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन चुरा लिए। जब एक युवती ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उस पर हमला किया और भाग गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार में घर में घुसकर चोरी, युवती पर हमला कर फरार हुआ चोर

हरिद्वार। न्यू हरिद्वार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक घर में घुसकर चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। चोर ने पहले घर के तीन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद किए और इसके बाद नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। विरोध करने पर घर के हॉल में सो रही युवती पर भी हमला किया गया। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी समीम पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक न्यू हरिद्वार निवासी राम किशन भारद्वाज के घर में हुई इस घटना के संबंध में पत्नी तनु भारद्वाज ने बताया कि देर रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

इसी दौरान एक चोर घर में घुस आया। चोर ने पहले तीन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद उसने घर से तीन मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आरोप है कि चोर ने घर के मंदिर में रखे सामान पर भी हाथ साफ किया।बताया गया कि घर के हॉल में सो रही एक युवती की आहट होने पर उसकी आंख खुल गई। युवती ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और खुद को छुड़ाकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी समीम पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Sagar Joshi

लेखक के बारे में

Sagar Joshi

शॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।


परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।


विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।


उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज। काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ


विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।