एमकेपी पीजी कॉलेज के सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान आयोजित

Feb 11, 2026 03:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान' के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ममता सिंह ने युवाओं को अनुशासन और सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उमेश्वर रावत ने यातायात नियमों की जानकारी दी और छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया।

एमकेपी पीजी कॉलेज के सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान आयोजित

देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता सिंह ने युवाओं को सार्वजनिक जीवन में अनुशासन की महत्ता समझाई और कहा कि युवाओं का जीवन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने यातायात के मूलभूत नियमों पर प्रकाश डालते हुए दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा जेब्रा क्रॉसिंग जैसे आवश्यक नियमों का अनुपालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर एवं संवाद के माध्यम से छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका शिवानी रावत ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।