रुड़की में ढंडेरा रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे रहेगा बंद
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
रुड़की के रेलवे स्टेशन ढंडेरा यार्ड में रेलवे फाटक संख्या 512 की सड़क मरम्मत के लिए 19 मई सुबह 8 बजे से 20 मई सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

रुड़की। रेलवे स्टेशन ढंडेरा यार्ड स्थित रेलवे फाटक संख्या 512 पर सड़क अत्यधिक खराब होने के कारण मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (कार्य) उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि फाटक को 19 मई सुबह 8 बजे से 20 मई सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस बल तैनात कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों, रेलवे फाटक संख्या 511 और मंगलौर-कोटवाल अलीपुर बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


