मीरानगर में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनऋषिकेश में मीरानगर से एक स्कूटी चोरी हो गई। पीड़ित धीरेंद्र ममगाईं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और एक दिन बाद आरोपी आयुष क्षेत्री को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई। आरोपी पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ऋषिकेश। मीरानगर में एक दिन पहले घर के बाहर खड़ी स्कूटी अज्ञात ने चोरी कर ली। पीड़ित धीरेंद्र ममगाईं की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान को प्रयास तेज किए, जिसमें पुलिस ने आरोपी को कृष्णानगर कालोनी तिराहे से शनिवार को दबोच लिया। पूछताछ में पहचान आयुष क्षेत्री निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी पर पहले भी आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।


