Dehradun News: ऋषिकेश में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य के घर में चोरी

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: ऋषिकेश में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य दयाशंकर पांडे के घर में देर रात चोरी हुई। चोर ने घर के अंदर 10 मिनट बिताए, जबकि पांडे की माँ सोई थीं। चोर ने एक खाली और एक भरा गैस सिलेंडर चुराया है। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है और पुलिस जांच कर रही है।

Dehradun News: ऋषिकेश में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य के घर में चोरी

Dehradun News: ऋषिकेश। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य दयाशंकर पांडे के रेलवे रोड स्थित घर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बेखौफ चोर रात करीब 2:45 बजे घर के अंदर दाखिल हुआ। करीब 3:21 बजे बाहर निकला। दयाशंकर पांडे के मुताबिक चोर ने बेहद इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली। घटना का सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि चोर उस कमरे में भी करीब 10 मिनट तक मौजूद रहा, जहां उनकी बुजुर्ग माता सो रही थीं। पांडे के अनुसार उनकी माता के गले में सोने की चेन और हाथ में कंगन थे। गनीमत रही है कि मां सुरक्षित हैं।

चोर घर के आंगन से एक खाली और एक भरा हुआ गैस सिलेंडर ले गया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फिलहाल शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: ऋषिकेश में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य के घर में चोरी